प्रकाश का परावर्तन
जब प्रकाश किसी चिकने एवं पालिश दार सतह पर पड़ता है तो उसका अधिकांश भाग उसी माध्यम में वापस लौट जाता है प्रकाश की इस घटना को परावर्तन अर्थात रिफ्लेक्शन ऑफ लाइट कहते हैं।
परावर्तन के नियम
परावर्तन की निम्नलिखित 2 नियम है -
- आपतित किरण ,परावर्तित किरण एवं आपतन बिंदु पर अभिलंब तीनों एक ही तल में स्थित होते हैं।
- आपतन कोण का मान परावर्तन कोण के बराबर होता है। अर्थात. <i =<r
Image प्रतिबिंबकिसी वस्तु से चलने वाली प्रकाश की किरणें परावर्तन के पश्चात जिस बिंदु पर वास्तव में मिलती हैं या मिलती हुई प्रतीत होती हैं उसे उस वस्तु का प्रतिबिंब कहते हैं।
प्रतिबिंब के प्रकार (Types of Image)
प्रतिबिंब दो प्रकार के होते हैं-
*Real Image (वास्तविक प्रतिबिंब)- जब किसी वस्तु से चलने वाली प्रकाश की किरणें परावर्तन से पश्चात वास्तव में मिलती हैं तो उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं।
*Virtual Image (आभासी प्रतिबिंब) - जब किसी वस्तु से चलने वाली प्रकाश की किरणें परावर्तन के पश्चात मिलती हुई प्रतीत होती है तो उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं।।