Photo Synthesis प्रकाश संश्लेषण - प्रकाश संश्लेषण क्रिया के द्वारा सभी हरे पेड़ पौधे अपने भोजन का निर्माण करते हैं यह क्रिया समस्त पादपों में होती है जिनमें क्लोरोफिल पाया जाता है। अर्थात-
सभी हरे पेड़ पौधे क्लोरोफिल तथा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल के साथ अभिक्रिया करके अपने भोज्य पदार्थ का निर्माण करते हैं तथा ऑक्सीजन मुक्त करते हैं यह क्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती है।
Types of Photo Synthesis प्रकाश संश्लेषण के प्रकार -प्रकाश संश्लेषण अभिक्रिया दो प्रकार की होती है-
• Hill Reaction / हिल अभिक्रिया/प्रकाशिक अभिक्रिया
वह अभिक्रिया जिसमे प्रकाश की उपस्थिति होती है उसे प्रकाशिक अभिक्रिया कहते हैं यह हरित लवक के ग्रेना भाग में होती है इसकी खोज हिल नामक वैज्ञानिक ने की थी इसलिए इसे हिल अभिक्रिया भी कहते हैं।
अप्रकाशिक अभिक्रिया/Dark Reactions/Blackman Reaction
ऐसे अभिक्रियांए जो प्रकाश की अनुपस्थित में होती हैं अप्रकाशिक अभिक्रियाएं कहलाती हैं। ये हरित लवक के स्ट्रोमा भाग में होती है ।इसकी खोज सर्वप्रथम ब्लैकमान नामक वैज्ञानिक ने की थी इसीलिए इसे ब्लैकमान अभिक्रिया भी कहते हैं।
• Note-
• प्रकाश संश्लेषण एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा पेड़ पौधे अपने भोजन का निर्माण करते हैं ।
• यह क्रिया स्वपोषी जीवों में होती है।
• इस क्रिया में जल और ऑक्सीजन मुक्त होती है।
• प्रकाश संश्लेषण का अंतिम उत्पाद मंड होता है
प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक – इसे प्रभावित करने वाले कारक निम्न हैं-
तापमान
जल
आर्द्रता
वर्षा
पत्तियों की संरचना
क्लोरोफिल की संख्या